बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
शराब तस्करी के मामले में बलिया लम्बे समय से हिट लिस्ट में है बिहार का बार्डर होने और बिहार में शराब तस्करी पर पाबंदी शराब तस्करी का बड़ा कारण माना जाता है ताजा मामला एसओजी व सर्विलांस टीम बलिया के साथ ही थाना बैरिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी बड़ी सफलता पाई है पुलिस ने 2 शराब तस्कर गिरफ्तार कर कब्जे से 425 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है बलिया एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर लगातार शराब तस्करी पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है, वाहन चेकिंग और भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर बैरिया थाना अंतर्गत माँझी पुल के पहले एक पिकअप को पकड़ा जिसमे पुलिस ने मंजीत वर्मा पुत्र राजेश वर्मा सा0 सिंहाचौर थाना गड़वार बलिया और अमरजीत कुमार सिंह पुत्र चन्द्रहास सिंह सा0 भवन टोला जयप्रकाश नगर थाना बैरिया बलिया को रात्रि में हिरासत में ले लिया दोनो पकड़े गए तस्करों पर पूर्व के कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है.
पिकअप की तलाशी ली गयी तो पिकअप अशोक लेलैण्ड वाहन संख्या UP 60 BT 8938 पर लदी हुई 425 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 , 8 P.M अंग्रेजी शराब (कुल 3672 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसके क्रम में थाना स्थानीय पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना बाजार इन दिनों गंदगी और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उल्लास का पर्व होली इस बार जनपद में पूरे…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में रंगों का पर्व होली बुधवार को आपसी भाईचारे और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल में बुधवार…