रोजगार के नाम पर ऋण लेकर लापता हुए 180 बकाएदार

अब गारंटरों के माध्यम से वसूली की तैयारी में जुटा विभाग

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

रोजगार के नाम पर ऋण लेकर लापता हुए 180 बकायेदार अल्पसंख्यक विभाग के लिए चुनौती बने हुए हैं। अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से विभिन्न रोजगार के नाम पर ऋण लेकर 180 लेनदार गायब हो गए हैं। विभाग के नोटिस जारी करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल रहा है। विभाग अब गारंटरों के माध्यम से वसूली की तैयारी में है। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी है। अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम ने विभिन्न रोजगार के लिए 200 लोगाें को करीब 90 लाख का ऋण जारी किया था। वर्तमान समय में यह ऋण बढ़कर दो करोड़ से ऊपर हो गया है। ऋण लेने वालों में 20 लोगों ने ही अभी तक जमा किया हैं, अन्य सभी लापता बताए जा रहे हैं। जिले में वर्ष 1995 से लेकर 2007 के बीच विभिन्न रोजगार के लिए लोगों ने आवेदन किया था। निगम की तरफ से 200 आवेदकों को 90 लाख का ऋण जारी किया गया था। हालत यह है कि इसमें से 16 बकायेदारों के यहां से नोटिस की रजिस्ट्री भी वापस आ जा रही है। अब गारंटरों के सहारे बकायेदारों तक पहुंचने में विभाग जुटा हुआ है। काफी दिनों से ऋण चुकता नहीं होने पर अल्पसंख्यक निदेशालय ने बकायेदारों को नोटिस पर नोटिस जारी कर रहा है। इसके बाद इन बकायेदारों का कोई अता-पता नहीं चल रहा है। मार्च माह तक केवल 4.50 लाख रुपये की वसूली हुई थी। 16 बकायेदारों का कोई पता नहीं चल पाया

इनसेट….

जगह बदलने से आ रही अधिक दिक्कत

बलिया। अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से रोजगार के नाम पर ऋण लेकर गायब कइयों ने अपना आशियाना तक बदल दिया है। इसके चलते विभाग को वसूली करने में काफी दिक्कत हो रही है। ऋण लेते समय जो पता दिया था अब वहां वे नहीं रह रहे हैं। ऐसे में नोटिस वापस हो जा रहा है। अभी तक 50 से अधिक नोटिस वापस आ चुके हैं।

इनसेट….

क्या बोले अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

बलिया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से ऋण लेने वालों से वसूली प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नोटिस जारी की गई है। अभी तक कुछ ही बकायेदारों ने जमा किया गया है। अब ऋण लेने वालों के गारंटरों को नोटिस जारी की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास लेखन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 19-20 को

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय में हो सकता है फेरबदल 1857 की क्रांति और प्लासी…

7 minutes ago

सीएचसी की सुरक्षा ध्वस्त, मरीजों की जगह कुत्तों का डेरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल की व्यवस्थाओं पर…

21 minutes ago

जनसुनवाई पोर्टल का दुरुपयोग खराब हैंडपंप पर फर्जी निस्तारण का आरोप

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर विकासखंड में जनसुनवाई व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए…

34 minutes ago

शाहजहाँपुर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा प्रशासन सतर्क

हेलीपैड पर डीएम व एसपी ने किया स्वागत चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम…

54 minutes ago

दिल्ली से लौटते समय रहस्यमय ढंग से गायब हुआ रेडियोग्राफर, 12 दिन बाद भी सुराग नहीं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीपुर निवासी…

1 hour ago

तहसील बांसडीह में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं को बेहतर…

1 hour ago