6 मार्च को 2:00 बजे से होगा ई लाटरी
एक व्यक्ति को सिर्फ दो दुकान किया जायेगा आवंटित
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आबकारी नीति 2025 26 के लिए 6 मार्च को ई लॉटरी की व्यवस्था सुचारू रूप से पूरे प्रदेश में संचालित हो सके एसीएस मुख्यमंत्री एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर प्रदेश सहित जिले में मौजूद एडीजी जोन ,डीआईजी रेंज, मंडलायुक्त, डीएम,एसएसपी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि, अपने-अपने जनपद में 6 मार्च को ई लाटरी द्वारा शराब की दुकानों को ई लाटरी द्वारा आवंटित किया जाएगा। कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संसाधनों का व्यवस्था कर लिया जाए, जिससे ई लाटरी में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो सके। गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर आयुक्त प्रशासन कुंवर बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को एसीएस मुख्यमंत्री एसपी गोयल ने कहा कि आबकारी नीति 2025 26 के लिए प्रदेश में 55000 करोड़ रुपए राजस्व निर्धारित किए गए हैं, एक व्यक्ति को पूरे प्रदेश में सिर्फ दो दुकान ई लाटरी द्वारा दिया जाएगा।गोरखपुर में शराब की 580 दुकानों के लिए 15342 लोगों ने आवेदन किया है।देसी, कंपोजिट और मॉडल शाप पर सिंगल से लेकर 190 से अधिक आवेदन पड़े हैं। कालेसर मॉडल शाप 100, वहीं कौड़ीराम और सिघाड़िया मॉडल शॉप की दुकानों पर 9-9 आवेदन पड़े हैं। वहीं देसी शराब की दुकानों के लिए सर्वाधिक 160 आवेदन धूसड़ चौराहा पर पड़ा है। बधनी चौराहा पर 87, बरगदही में 67, बोक्टा में 83, दौलतपुर में 101, गाहासाड़ में 104, जंगल डुमरी नंबर 2 पर 137, कालेसर में 135, कटघर चौराहा 123, रामपुर 103, गायघाट में 107 आवेदन पड़े हैं। वहीं कंपोजिट दुकानों में सर्वाधिक 190 आवेदन तरकुलहा रोड पर है। वहीं कौआ बाग पुलिस चौकी के पास की दुकान पर 169, कैम्पियरगंज 113, चौरहिया गोला 118, जंगल रामलखना 126, मल्हनपार 107, रेलवे स्टेशन 105, राप्तीनगर स्पोर्टस कालेज 124, सहजनवां 140, सिकरीगंज 127 और दुर्गाबाड़ी की दुकान पर 109 लोगों ने आवेदन किया है। जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर ने बताया कि गोरखपुर में कुल 580 दुकानों के लिए 15342 आवेदनों के बीच लाटरी प्रक्रिया 6 मार्च को दिन में 2 से 3.45 बजे के बीच पूरी होनी है।
580 दुकानों के लिए 15342 आवेदन आए हैं। वैसे तो आवेदन 15342 आए हैं, लेकिन आवेदन करने वालों की कुल संख्या 9146 है।गोरखपुर में देसी की 322 दुकानों के लिए 8191, कंपोजिट के 211 दुकानों के लिए 6540, मॉडल शॉप के 13 दुकानों के लिए 547 और भांग की 14 दुकानों के लिए 64 लोगों ने आवेदन किया है।
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। New Zealand national cricket team ने Sri Lanka national cricket team…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के पर्व होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी…
26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…
26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…
26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…