माटीकला कामगारों/शिल्पकारों को 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 पाल ने बताया कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा “माटीकला कौशल विकास योजना के अन्तर्गत जनपद के माटीकला के कामगारों/शिल्पकारों को 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण, दिलाये जाने का निर्णय लिया गया है। योजनान्तर्गत माटीकला के ऐसे कामगार/ शिल्पकार जिनके परिवार का कोई सदस्य पूर्व में किसी विभाग/संस्था द्वारा माटीकला शिल्पकारी का प्रशिक्षण प्राप्त न किये हों तथा जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच है, को निःशुल्क 15 दिवस का शिल्पकारी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा तथा प्रशिक्षण अवधि में रू0 250.00 प्रति दिन की दर से प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को दिया जाएगा। इस हेतु जनपद के इच्छुक कामगार/ शिल्पकार जो प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है वे 10 अगस्त 2023 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग कसया सपहा रोड नवल एकेडमी स्कूल के सामने किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना आवेदन कर सकते है। योजना के तहत एक परिवार के एक ही कामगार/शिल्पकार पात्र होगें। कार्यालय में फार्म जमा करते समय पासपोर्ट साईज का एक फोटो आधार जाति निवास, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा करना अनिवार्य होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

2 minutes ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

15 minutes ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

19 minutes ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

40 minutes ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

49 minutes ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

55 minutes ago