शोध पात्रता परीक्षा में 14% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, एक मोबाइल के साथ धराया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शोध पात्रता परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। पहले दिन दोनों पालियों में कुल 86 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि 14 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएं भी जानीं। सुबह की पाली में तीन केंद्रों पर 10 विषयों तथा शाम की पाली में भी 10 विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। शेष 26 विषयों की परीक्षा अगले दिन आयोजित की जाएगी।
मुख्य नियंता डॉ. टी.एन. मिश्र के नेतृत्व में नियंता मंडल पूरे दिन सक्रिय रहा। शाम की पाली में एक अभ्यर्थी मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल को सीज कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा के अनुसार अंतिम दिन सुबह की पाली में प्राणि विज्ञान, भूगोल, कंप्यूटर साइंस तथा कृषि संकाय के सभी विषयों की परीक्षा होगी। वहीं शाम की पाली में प्राचीन इतिहास, बायोटेक्नोलॉजी, व्यवसाय प्रशासन, दृश्य कला, संस्कृत, रसायन विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, फार्मेसी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र के साथ एक वैध मूल पहचान पत्र लाना जरूरी है, जबकि मोबाइल, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

1 hour ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

3 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

3 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

3 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

5 hours ago