Categories: Uncategorized

धूमधाम से मनाई गई महान संत बाबा राघवदास की 128वीं जयंती

महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु थे बाबा राघवदास – डॉ०शलभ मणि त्रिपाठी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महान संत बाबा राघवदास महाराज की 128 वां जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि देवरिया सदर के विधायक डॉ० शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि बाबा राघवदास महाराज एक महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने अपना जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों की सेवा और उत्थान के लिए समर्पित किया था। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद 16 वर्ष की उम्र में गृह त्यागकर समाज सेवा के क्षेत्र में कदम रख दिया।गरीबों और वंचितों की सेवा करने के लिए कई संस्थाओं की स्थापना की। बाबा राघवदास की सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिए काम किया। उन्होंने गरीबों और वंचितों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष संतविनोबा पीजी कालेज देवरिया के प्राचार्य प्रो०अर्जुन मिश्र ने कहा कि बाबा राघवदास महाराज की आध्यात्मिक शिक्षाएं जगप्रसिद्ध हैं। उन्होंने लोगों को भगवान की भक्ति और सेवा करने के लिए प्रेरित किया। भगवान की सेवा करने का सबसे अच्छा तरीका गरीबों और वंचितों की सेवा करना है, ऐसा उनका मानना था। आज भी बाबा राघवदास महाराज की शिक्षाएं और आदर्श लोगों को प्रेरित करते हैं। उनकी जयंती पर लोग उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं। अनंत पीठ परमहंस आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेय दास ने कहा कि बाबाजी का संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित रहा उनका कहना था कि यह जीवन समाज का है और इसका एक-एक क्षण समाज के निर्माण में लगा देना चाहिए। प्राचार्य प्रो.शम्भुनाथ तिवारी ने स्वागत भाषण कर आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ० सूरज प्रकाश गुप्ता, डॉ० अमरेश त्रिपाठी तथा डॉ० राकेश कुमार सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण करने के पश्चात अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। मंगलाचरण विनय कुमार मिश्रा तथा प्रदीप शुक्ला ने प्रस्तुत किया, जबकि सरस्वती वंदना अदिति राजभर एवं स्वागत गीत सुग्रीव यादव ने प्रस्तुत किया। संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० अरविंद कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से झब्बू प्रसाद मिश्रा, डॉ० महंत प्रसाद कुशवाहा, पारसनाथ यादव, प्रेमशंकर पाठक, डॉ०किरण पाठक, आरती पांडेय, अरविंद त्रिपाठी, डॉ० दर्शना श्रीवास्तव, डॉ० मंजू यादव, डॉ० राकेश कुमार सिंह, डॉ० संजय कुमार सिंह, डॉ० अनुज श्रीवास्तव, डॉ० विनय कुमार तिवारी, डॉ० अविकल शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, रविंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

7 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

7 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

8 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

8 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

9 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

10 hours ago