Categories: Uncategorized

समाधान दिवस पर सुनी गईं 11 फरियादें, 6 मामलों का हुआ मौके पर निस्तारण

राजस्व से जुड़े 5 प्रकरणों पर कार्रवाई प्रक्रिया में, अधिकारीगण रहे मौजूद

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
सलेमपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 11 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 5 प्रकरणों पर आवश्यक विभागीय कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

समाधान दिवस की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह और नायब तहसीलदार गोपाल जी ने की। दोनों अधिकारियों ने एक-एक कर सभी मामलों को सुना और समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

प्रमुख बिंदु:-

कुल प्रकरण प्राप्त: 11

मौके पर निस्तारित: 6

राजस्व विभाग को संदर्भित: 5

प्रमुख अधिकारी: प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार गोपाल जी

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, आवास, पेंशन और स्थानीय समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि लंबित मामलों का भी समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

समाधान दिवस का आयोजन प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु किया जाता है, ताकि थानों व तहसीलों में लंबित प्रकरणों की संख्या कम हो और जनता को न्याय समय पर मिले।

rkpnews@somnath

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

2 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

2 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

2 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

4 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

4 hours ago