संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संविधान दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जिससे आप संविधान दिवस के बारे में जान सकते हैं। 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में विविध कार्यक्रम यथा निबंध, भाषण और क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। संविधान निर्माण से संबंधित विषयों पर व्यापक चर्चा की जाती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता के रूप में याद किया जाता है। यह दिन हमें पूर्ण गणतंत्र होने की याद दिलाता है और हमें संविधान के महत्व को समझने का मौका देता है।
भारत के संविधान को बनाने में 2 साल, 11 महीना, 18 दिन लगा था। इस महत्वपूर्ण समय में बहुत मेहनत और विचार-विमर्श किया गया।
भारत में पहली बार संविधान दिवस सन 2015 में मनाया गया। तभी से प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। क्योंकि भारतीय संविधान को इसी दिन अंगीकृत किया गया थाl यानि 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया। इसी ऐतिहासिक दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारत के संविधान की ‘प्रस्तावना’ संविधान का सार है। यह संविधान के उद्देश्यों को बताती है, जिसे संविधान की आत्मा भी कहते हैं।
भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। तब से ही भारत एक गणतंत्र देश बना था।
संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई और संविधान निर्माण की शुरुआत हुआ। भारतीय संविधान में पहला संशोधन 1951 में संशोधन हुआ और तब से संविधान में बदलाव होते रहे हैं।
संविधान के अनुच्छेद 1 में ‘ इंडिया यानी भारत राज्यों का एक संघ होगा’ में अंकित है।
संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता कहा जाता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

8 minutes ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

14 minutes ago

उद्योग बन्धु की समीक्षा में निवेश और रोजगार सृजन को रफ्तार देने पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

35 minutes ago

24 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: बाबर से जयललिता तक इतिहास के सितारे

24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्तित्व: इतिहास में आज का दिन24 फ़रवरी को जन्मे कई महान…

40 minutes ago

होली-ईद को लेकर पीस कमेटी बैठक: गाइड लाइंस पालन और सौहार्द बनाए रखने पर जोर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

56 minutes ago

क्या आपके लिए आज का दिन रहेगा शुभ? जानिए अपनी राशि अनुसार प्रभाव।

पंचांग 24 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल सप्तमी, होलाष्टक प्रारंभ, दुर्गाष्टमी व्रत, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल…

56 minutes ago