Categories: Uncategorized

108 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामदचार गिरफतार

पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार की घोषणा
एस एच ओ ने कहा कि पुरस्कार मिलता नहीं है

गौतमबुद्ध नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नोएडा पुलिस ने उड़ीसा से रेलवे के माध्यम से बैटरी के इन्वर्टर के डब्बे में पैक कर गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस संबंध में चार अभियुक्तो धर दबोचा है। बरामद गांजा की कीमत तीस लाख रुपए बताई जा रही है। लेकिन एक मजेदार वाक्या यह हुआ कि जब प्रेसवार्ता के दौरान डीसीपी ने गाजा बरामद करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपए इनाम की घोषणा की तो वहां पर उपस्थित एस एच ओ ने तड़ से जबाब दे दिया कि केवल घोषणा होती है पुरस्कार नहीं मिलता है।

सोमवार को डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बड़ा पार्क निम्मी बिहार के सामने, सेक्टर-88, गौतमबुद्धनगर से अवैध गाँजे की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और अभियुक्तों के कब्जे से 108 किलोग्राम अवैध गाँजा कीमत 25 से 30 लाख रूपये बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि यह गांजा उड़ीसा के रहने वाले एक व्यक्ति से रेलमार्ग के माध्यम से इनवर्टर की खाली बाड़ी में छिपाकर लाते है, जिससे किसी को शक न हो। वह लोग गांजे को एनसीआर क्षेत्र में घुम-फिर कर नशे के आदी लोगो को बेचते है।

इसी सम्बन्ध में एडीसीपी हृदयेश कुमार कठेरिया ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र शहजाद जहाज निवासी वैसरेड़ी, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष, शिक्षा-अशिक्षित।
सोवान पुत्र शमशाद निवासी बैसरेड़ी, थाना छपार, जिला मुज़फ्फ़रनगर उम्र करीब 19 वर्ष, शिक्षा कक्षा-5 तक।
-शाबान हसन पुत्र आमिर हसन निवासी महमूदनगर, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष शिक्षा कक्षा-8 तक और समीर हसन पुत्र दिलशाद निवासी महमूद नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुज़फ्फ़नगर उम्र करीब 20 वर्ष शिक्षा कक्षा-8 तक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में मजेदार बात यह रही कि जब थाना फेज 2 के एस एच ओ विंध्याचल तिवारी व उनकी टीम को डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के द्वारा पच्चीस हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की गई तो इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित एस एच ओ श्री तिवारी ने यह कह दिया कि पुरस्कार की घोषणा तो हो जाती है लेकिन वह मिलती नहीं है ।
इस पर वहां उपस्थित सभी पत्रकार हंसने लगे लेकिन तभी डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि पुरस्कारों के भुगतान के संबंध में डीजीपी को पत्र लिखा गया है और शीघ्र ही भुगतान हो जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, नफरत भड़काने वाले बयानों पर याचिका संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…

6 minutes ago

कड़ी निगरानी में शुरू हुईं CBSE की बोर्ड परीक्षाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। CBSE परीक्षा 2026 मंगलवार से जिले में शुरू हो…

14 minutes ago

औरैया: त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

19 minutes ago

मऊ: राजस्व वसूली में ढिलाई पर प्रशासन सख्त, बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद प्रशासन ने वित्तीय अनुशासन और राजस्व संग्रहण को मजबूत करने…

25 minutes ago

सप्तश्रृंगी सोसाइटी दक्षिण गुजरात के लोगो के लिए बना आदर्श

बारडोली/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)l बारडोली सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि पुण्य भूमि जो सुरत जिले में…

2 hours ago

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

3 hours ago