शीर्ष कमांडर समेत 10 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

सांकेतिक फोटो

गरियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी कमांडर मोडेम बालकृष्ण उर्फ मनोज समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है, लिहाजा मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने जानकारी दी कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की अन्य इकाइयों के जवान इस ऑपरेशन में शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही 31 मार्च 2026 तक देश से वामपंथी उग्रवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। इसी अभियान के तहत हाल ही में नारायणपुर जिले में 16 निचले स्तर के नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

पुलिस के मुताबिक, नक्सली खोखली माओवादी विचारधारा और उनके द्वारा निर्दोष आदिवासियों पर किए जा रहे अत्याचारों से निराश होकर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। माओवादी संगठन स्थानीय लोगों को जल, जंगल और जमीन की रक्षा, समानता और न्याय के नाम पर गुमराह करता है, लेकिन हकीकत में उनका शोषण करता है। स्थानीय कार्यकर्ताओं को गंभीर अत्याचार झेलने पड़ते हैं, वहीं महिला माओवादियों की स्थिति और भी दयनीय होती है।

इस बड़ी कार्रवाई ने सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया है और माओवादियों के नेटवर्क को करारा झटका दिया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

7 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

7 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

7 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

7 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

7 hours ago