औषधीय पौधों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
13 फरवरी को विकास खण्ड सठियाॅव के ग्राम पंचायत मुइनाबाद में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) एवं द अवेकनिंग सोसायटी फाॅर सोशल एण्ड कल्चरल डेवलपमेंट के तत्वाधान में, स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका सम्बर्धन हेतु औषधीय पौधों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि औषधीय पौधों की खेती कर उनसे विभीन्न उत्पाद तैयार कर उनकी बिक्री से अपनी आजीविका में वृद्वि कर सकती है, जिसके लिए हर सम्भव मदद आजीविका मिशन एवं नाबार्ड के माध्यम से की जायेगी, अधिक से अधिक स्वंय सहायता समूहों को बैक लिंकेज कराकर अपना उद्यम स्थापित करने हेतु प्रर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। महिलायें सहजन के पावडर, आचार, जर्मन केमोमाईल के टी बैग, अश्वगंधा, लेमन ग्रास की उपयोगिता एवं उनसे तैयार उत्पादो की बिक्री से अपनी आय में वृद्वि कर सकती है। नाबार्ड द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रत्येक महिला को नाबार्ड की तरफ से 500रू0 स्टाईपेंड दिये जाने के बारे में बताया।
ब्लाक मिशन प्रबन्धक एनआरएलएम आशुतोष पाण्डेय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को नाबार्ड द्वारा किसानों/महिला किसानों हेतु चलायी जा रही योजनाओं एवं इस प्रशिक्षण के उपरांत उद्यम की स्थापना एवं नाबार्ड द्वारा प्राप्त होने वाले लाभों के बारें में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी, सठियाॅव किसान संगठन से श्री राजेश यादव द्वारा औषधीय पौधों की खेती के तरीके एवं विपणन पर चर्चा की गयी तथा स्वंय सहायता समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों को सठियाॅव किसान उत्पादक संगठन द्वारा खरीदें जाने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह, बढ़ौदा यू पी बैंक प्रबंधक मनोज यादव द अवेकनिंग सोसायटी से डाॅ महीप पाण्डेय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ब्लाक मिशन प्रबन्धक आशुतोष पाण्डेय, रामकृष्ण पाण्डेय, सठियाॅव किसान संगठन से राजेश यादव, ट्रेनर अखिलेश मौर्य एवं स्वंय सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Mau News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…

2 hours ago

Mau SP Review Meeting: एसपी कमलेश बहादुर ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…

3 hours ago

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

3 hours ago

Maharajganj Fraud Case: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नकद व आभूषण बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

3 hours ago

Gorakhpur AI Workshop 2026: “AI for All” कार्यशाला के लिए पंजीकरण शुरू, विद्यार्थियों को मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

12 hours ago