औषधि आदि से संबंधित पौधारोपण हेतु महिलाओं के लिए 10 दिवसीय कार्यक्रम प्रारम्भ

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) एवं द अवेकनिंग सोसायटी फाॅर सोशल एण्ड कल्चरल डेवलपमेंट के तत्वाधान में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका सम्वर्धन हेतु, औषधीय पौधों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड सठियाॅव के ग्राम पंचायत चकिया में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नाबार्ड के मुख्य महाप्रबन्धक लखनऊ जोन एस के डोरा द्वारा किया गया। मुख्य महाप्रबन्धक द्वारा उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि औषधीय पौधों की खेती से विभीन्न उत्पाद तैयार कर उनकी बिक्री से अपनी आजीविका में वृद्वि कर सकती है, जिसके लिए हर सम्भव मदद नाबार्ड के माध्यम से की जायेगी। सहजन के पावडर, आचार, जर्मन केमोमाईल के टी बैग, अश्वगंधा, लेमन ग्रास की उपयोगिता एवं उनसे तैयार उत्पादो की बिक्री से अपनी आय में वृद्वि कर सकती है। डीडीएम नाबार्ड आरिफ खान द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान एवं उसके उपरांत प्राप्त होने वाले लाभों के बारें में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। सठियाॅव किसान संगठन से राजेश यादव द्वारा औषधीय पौधों की खेती के तरीके एवं विपणन पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड आरिफ खान, द अवेकनिंग सोसायटी से डाॅ महीप पाण्डेय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ब्लाक मिशन प्रबन्धक आशुतोष पाण्डेय, रामकृष्ण पाण्डेय, रामफूल यादव, सठियाॅव किसान संगठन से राजेश यादव, ट्रेनर अखिलेश मौर्या, ग्राम प्रधान चकिया गुडडू एवं स्वंय सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

2 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

3 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

3 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

3 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

3 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

6 hours ago