हरिहरपुर घराने के लोक गायक अजय मिश्रा ने अपने साथियों के साथ राष्ट्रपति से की मुलाकात

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
18 अगस्त सुबह 11 बज कर 10 मिनट पर राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रोपती मुरूमु से हरिहरपुर घराना आजमगढ़ के वरिष्ठ कलाकार व संस्था प्रमुख हरिहरपुर घराना संगीत संस्थान आजमगढ़ व उनके साथ अजय मिश्र के गुरु के छोटे सुपुत्र अनुराग मिश्र,राहुल मिश्र, आयुष मिश्र,नितीश मिश्र व नितीश की धर्म पत्नी ज्योति मिश्रा शुक्रवार को मुलाकात कर के संगीत सम्बंधित विधा व लोक विधा के संदर्भ में देरों चर्चा किए।अजय मिश्र संस्था प्रमुख 25 वर्षों से हरिहरपुर कजरी महोत्सव कार्यक्रम आयोजित करते आये और पिछले वर्ष सांसद के सहयोग से मुख्यमंत्री द्वारा हर वर्ष 25 लाख धनराशि का सहयोग, प्रदान करते हैं। हर वर्ष हरिहरपुर कजरी महोत्सव कार्यक्रम आयोजित होने व समस्त लोक विधा के बारे में महोदया को अजय मिश्र ने अवगत कराया।
माननीया राष्ट्रपति महोदया से अजय मिश्र ने निवेदन किया कि बहुत से लोक विधा जैसे झूमर,खेमटा,चैता,व धान के रोपाई में जो गीत गाया जाता है व सोहर गीत तथा सभी विधाये अब दम तोड रही है।अगर आप महोदया इन सभी विधा को जीवित करने हेतु केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा ज्यादा से ज्यादा सहयोग इन लोक विधा व लोक कलाकार को दिलाने की महती कृपा करें।
अजय मिश्र ने महोदया से कई विषयों पर चर्चा करते हुए उनको अनुराग मिश्र के बारे में बताया। महोदया जी से सारे युवा कलाकार जो साथ बैठे थे उन कलाकारों के बारे में विस्तार से समझाया। महोदया सभी से बारी बारी परिचय पुछते हुए और कुछ विषयों पर अजय मिश्र से बाते की।
हरिहरपुर घराना को विश्व पटल पर पहुंचाने का काम अजय मिश्र करने हेतु तत्पर है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

5 minutes ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

49 minutes ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

59 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

1 hour ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

1 hour ago