देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।_ जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में दो दिवसीय अभियान के प्रथम दिवस में जनपद में तंदूरी चाय की गुणवत्ता तथा अन्य खाद्य पदार्थ हेतु अभियान चलाते हुए कुल 7नमूने एकत्रित किए गए।
टीम प्रथम द्वारा बैतालपुर में सुनील कुमार द्वारा संचालित तंदूरी चाय के प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर दूध का नमूना संग्रहित किया गया। वही बैतालपुर में ही तंदूरी चाय एवं कोल्ड ड्रिंक नामक प्रतिष्ठान से चाय पत्ती का नमूना एकत्रित किया गया। इसी टीम द्वारा बैकुंठपुर ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए बेसन का नमूना तथा एक मिष्ठान भंडार से दूध का नमूना एकत्रित किया गया। द्वितीय टीम द्वारा नवादा चौराहा भाटपार रानी तहसील में गुड्डू मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना एकत्रित किया गया तथा बखरी बाजार से भी मिठाई का नमूना एकत्रित किया गया, एवं जसुई से पनीर का नमूना एकत्र किया गया।
उपरोक्त अभियान में प्रथम टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार तथा द्वितीय टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा सम्मिलित रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…
पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…
1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…