खाद्य पदार्थों के एकत्र किए गए 07 नमूने

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में दो दिवसीय अभियान के प्रथम दिवस में जनपद में तंदूरी चाय की गुणवत्ता तथा अन्य खाद्य पदार्थ हेतु अभियान चलाते हुए कुल 7नमूने एकत्रित किए गए।


टीम प्रथम द्वारा बैतालपुर में सुनील कुमार द्वारा संचालित तंदूरी चाय के प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर दूध का नमूना संग्रहित किया गया। वही बैतालपुर में ही तंदूरी चाय एवं कोल्ड ड्रिंक नामक प्रतिष्ठान से चाय पत्ती का नमूना एकत्रित किया गया। इसी टीम द्वारा बैकुंठपुर ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए बेसन का नमूना तथा एक मिष्ठान भंडार से दूध का नमूना एकत्रित किया गया। द्वितीय टीम द्वारा नवादा चौराहा भाटपार रानी तहसील में गुड्डू मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना एकत्रित किया गया तथा बखरी बाजार से भी मिठाई का नमूना एकत्रित किया गया, एवं जसुई से पनीर का नमूना एकत्र किया गया।
उपरोक्त अभियान में प्रथम टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार तथा द्वितीय टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा सम्मिलित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नाबालिग अपराध पर सख्ती: देवरिया पुलिस की त्वरित गिरफ्तारी

देवरिया पॉक्सो एक्ट गिरफ्तारी: नाबालिग अपराध में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बीएनएस की गंभीर धाराएं लागू…

7 minutes ago

रेडियो आज भी समाज का सबसे विश्वसनीय और सशक्त माध्यम: मनीष त्रिपाठी

आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता और रोजगार के क्षेत्र में रेडियो की भूमिका पर विशेष व्याख्यान गोरखपुर…

17 minutes ago

14 फरवरी के निधन जिन्होंने इतिहास बदला

14 फरवरी का इतिहास: देश–दुनिया की प्रमुख हस्तियों का निधन 14 फरवरी केवल प्रेम दिवस…

26 minutes ago

इतिहास के पन्नों में 14 फरवरी: राजनीति से सिनेमा तक चमकते नाम

14 फरवरी केवल वैलेंटाइन डे ही नहीं, बल्कि इतिहास, राजनीति, साहित्य और सिनेमा से जुड़े…

1 hour ago

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या घटा था? जानिए 14 फ़रवरी की पूरी कहानी

📜 14 फ़रवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ14 फ़रवरी का इतिहास केवल…

2 hours ago

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल: प्यार, करियर और पैसा

🔮 अंक ज्योतिष राशिफल 14 फरवरी 2026: मूलांक 1 से 9 तक का आज का…

2 hours ago