उ०प्र० गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत 05 लोगों को 06 माह के लिए किया गया जिला बदर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) / मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया है कि जनपद में पुलिस अधीक्षक की आख्या के आधार पर धारा-3/4 उ०प्र० गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत कार्यवाही अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) / मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया के न्यायालय से की जाती है। पुलिस अधीक्षक की प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर इस माह मार्च, 2023 में अब तक कुल 05 लोगों को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है और संबंधित थानाध्यक्ष को आदेश का तामीला कराने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला बदर किए गए लोग क्षेत्र में अशांति का कारण हैं, जिनका जिले में रहना शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से और आम जनमानस के दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
उन्होंने बताया है कि थाना कोतवाली अंतर्गत अरूण मद्धेशिया पुत्र महेश मद्धेशिया, निवासी- सिन्धी मिल कोलोनी तथा थाना मईल अंतर्गत धनन्जय सिंह पुत्र स्व० शम्भू सिंह निवासी ग्राम-भागलपुर, शिवेन्द्र उर्फ नन्दन मिश्रा पुत्र कृष्णानन्द मिश्रा निवासी ग्राम-भागलपुर, रितेश सिंह पुत्र स्व० सत्येन्द्र सिंह निवासी ग्राम-कुण्डौली, चिन्तामणि उर्फ धन्नू चौबे पुत्र स्व0 जगदीश चौबे, निवासी ग्राम भागलपुर को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

5 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

5 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

5 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

6 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

7 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

8 hours ago