गैर इरादतन हत्या में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) गंभीरपुर थाना क्षेत्र के तियरी  संग्राम में 18 अगस्त की रात लगभग 11:00 बजे पुरानी रंजिश में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के पिता पुत्र को मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। 5 सितंबर की  शाम देवनाथ चौहान पुत्र चिल्लर चौहान उम्र 65 वर्ष की मौत हो गई, इस संबंध में मृतक के पुत्र प्रमोद चौहान ने गांव के चार लोगों के ऊपर नामजद तहरीर थाना गंभीरपुर में दिया था। स्थानीय पुलिस  मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करते हुए  तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
7 सितम्बर को उ0नि0 राकेश चन्द त्रिपाठी मय हमराह द्वारा थाना गम्भीरपुर पर पंजीकृत  मुकदमा से सम्बंधित वांछित अभियुक्त बेचन यादव पुत्र सीताराम यादव उम्र लगभग 19 वर्ष,  शिवम यादव पुत्र गुलाब यादव उम्र लगभग 18 वर्ष, अवनीश उर्फ सुजीत यादव पुत्र राजनाथ उर्फ रजायन यादव  उम्र लगभग 19 वर्ष निवासीगण ग्राम तियरी संग्राम थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ को, तियरी संग्राम तिराहा शिवा पब्लिक स्कूल के पास से समय लगभग 6.15 बजे पुलिस ने गिरफतार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अभियुक्तो को न्यायालय भेज दिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

कतर्नियाघाट में तेंदुए का आतंक, फूस के घर में सो रही 86 वर्षीय वृद्धा की मौत

एक सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग…

27 minutes ago

हाईवे किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह स्पष्ट करने में जुटी बहराइच…

33 minutes ago

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

7 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

7 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

7 hours ago