12 घण्टे में लूट की चेन व 11 हजार रुपये के साथ 02 शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा)टैंपू में आए दिन महिलाओं से लूटपाट अच्छी नीति करने वाली दो शातिर लुटेरी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने बताया कि शहर क्षेत्र में टेंपो में बैठकर महिलाओं से बेवजह झगड़ा कर उनके चैन अन्य सामानों को छीन कर या लूट कर भाग जाने का कार्य आए दिन किया करती थी कैंट पुलिस ने आज दो शातिर लुटेरी महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। कैंट थाना अन्तर्गत 3/10 व आज टैंपू में यात्रा कर रही महिलाओं से घटना कार्य कर चुकी हैं जिस के संबंध में कैंट थाने में पहले से ही मुकदमा पंजीकृत है कैंट थाना प्रभारी शशी भूषण राय के देखरेख में मु0अ0सं0- 893/22 धारा 34/392 भादवि व बढोत्तरी धारा -411 भादवि थाना कैण्ट से सम्बन्धित अभियुक्तागण निशा पत्नी रोशन निवासिनी सधुआपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर मंजू पत्नी संजय निवासिनी सधुआपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के कब्जे से लूट की एक अदद पीली धातु की चेन व 11,000 रु को घटना की सूचना के 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया। एसपी सिटी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि आटों से नौसढ़ से एवन हास्पिटल ,मौहद्दीपर अपनी लड़की को देखने जा रही थी तभी बेतियाहाता में चार औरतें आटों में बैठी दो औरतो द्वारा आवेदिका का पैर दबाकर तथा अन्य दो औरतो द्वारा वादिनी मुकदमा के गले की सोने की चैन छीन लेने के सम्बन्ध में थाना पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया । इस सूचना पर चौकी प्रभारी बेतियाहाता उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव के टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया ।
अभियुक्तागण द्वारा पूछताछ से ज्ञात हुआ कि दोनो अभियुक्ता एक ही गाँव की रहने वाली है और साथ मे मिलकर चोरी व लूट की घटनाएं कारित करती रहती है । ये सभी अक्सर सुनसान सड़को पर सुबह के समय आटो में बैठ जाती फिर जो आटो में पहले से बैठा रहता है उनके आभूषणो को चोरी कर लेती है फिर आटो से उतरकर भाग जाती है । इसी क्रम में इन दोनो महिलाओ नें दिनांक 03.10.2022 को विश्वविद्यालय चौराहे से एक चेन छिनी थी जिस घटना को स्वीकार करते हुए दोनो बताया कि घटना को करने के लिए हमदोनो कूड़ाघाट तिराहे से एक महिला के साथ आटो में बैठकर आये थे और विश्वविद्यालय चौराहे पर घटना कारित किये थे । ऐसी महिलाओं पर पुलिस कड़ी नगर बनाई हुई है अन्य इस तरह की घटना तारीफ करने वाली महिलाओं को भी गोरखपुर की पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर लेगी जिससे इस तरह की घटना कार्य करने वालों पर लगाम लगाया जा सकेगा।

*

Editor CP pandey

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

7 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

7 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

8 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

9 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

9 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

9 hours ago