स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गोरखपुर सिटी वन चैनल के संस्थापक स्वर्गीय अशोक वर्मा की स्मृति में एक सराहनीय पहल की गई। उनके पुत्र एवं सिटी वन चैनल के एमडी अमित वर्मा द्वारा गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को एक आधुनिक मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर भेंट किया गया, जिसमें प्रिंटिंग के साथ-साथ फोटो कॉपी की भी सुविधा उपलब्ध है।
इस अवसर पर आयोजित गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने स्व. अशोक वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने कहा कि स्वर्गीय अशोक वर्मा ने स्थानीय पत्रकारिता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनका कार्य हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
अमित वर्मा ने बताया कि यह सहयोग उनके पिता की स्मृति को जीवंत बनाए रखने का एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने कार्य में तकनीकी संसाधनों की आवश्यकता होती है और यह प्रिंटर प्रेस क्लब के सदस्यों के दैनिक कार्यों को सुगम बनाने में मदद करेगा।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने इस सहयोग के लिए अमित वर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के प्रयास पत्रकारों के कार्य को मजबूत करने में सहायक होते हैं। उन्होंने स्व. अशोक वर्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके योगदान को सदैव याद रखने की बात कही।
श्री वर्मा के इस पहल की सराहना की और इसे पत्रकारिता जगत के लिए उपयोगी कदम बताया।
यह पहल पत्रकारों के कार्य को सुगम और सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी है, जो निश्चित रूप से लंबे समय तक उपयोगी सिद्ध होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

32 minutes ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

44 minutes ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

1 hour ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

1 hour ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

2 hours ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

2 hours ago