उत्तर प्रदेश

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी की लगभग पूरी रकम पीड़ित के खाते में पहुंची

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराधियों के खिलाफ महराजगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। ऑन-लाइन ठगी का शिकार हुए फरेन्दा थाना क्षेत्र के एक युवक की करीब 55 हजार रुपये की डूबी हुई रकम में से 54,740.93 रुपये पुलिस और साइबर सेल टीम ने वापस कराकर पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है।
मामला थाना फरेंदा क्षेत्र के ग्राम डड़वार खुर्द निवासी अभिषेक कुमार पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय सतीश चंद्र पाण्डेय से जुड़ा है। बीते 29 जून को साइबर ठगों ने ऑन-लाइन धोखा- धड़ी कर उनके खाते से 55 हजार रुपये उड़ा लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में फरेन्दा थाना पुलिस और साइबर सेल टीम सक्रिय हो गई। टीम ने तकनीकी माध्यमों और बैंकिंग प्रक्रिया के जरिए ठगी की रकम को वापस कराने के लिए कार्रवाई शुरू की।
लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली। सोमवार 7 सितंबर को पीड़ित अभिषेक कुमार पाण्डेय के बैंक खाते में कुल 54,740.93 रुपये वापस करा दिए गए। ठगी की लगभग पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़ित और उसके परिवार ने राहत की सांस ली। पीड़ित अभिषेक कुमार पाण्डेय ने अपनी धनराशि वापस मिलने पर महराजगंज पुलिस और साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के पीड़ितों में यह भरोसा भी मजबूत हुआ है कि समय पर शिकायत दर्ज कराने और तत्काल कार्रवाई होने पर ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। ऑन- लाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों के बीच यह कार्रवाई आम लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड का विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक और कॉल से सावधान रहें तथा साइबर ठगी होने की स्थिति में बिना समय गंवाए तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
इस सफल कार्रवाई में उप- निरीक्षक अतुल कुमार सिंह,
मुख्य आरक्षी ग्रेड-ए स्वतंत्र वीर रावत,
आरक्षी मनीष कुमार यादव,महिला आरक्षी सोनी पाण्डेय
की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

13 minutes ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

16 minutes ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

29 minutes ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

31 minutes ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

1 hour ago

गड्ढों में तब्दील सिसोटार की मुख्य सड़क से बढ़ी परेशानी, अब धरने की तैयारी

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिसोटार की…

2 hours ago