सांसद खेल स्पर्धा के तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत विधान सभा क्षेत्र नौतनवा महंत बाबा अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम बरवा कला में गुरुवार को तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सांसद पंकज चौधरी व विशिष्ट अतिथि विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी रहे।मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य केन्द्रीय मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं को उभारने व उन्हें निखारने के लिए सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस स्पर्धा में क्षेत्र के होनहार ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का उद्देश्य देश के गांवों सहित कोने कोने में छिपी खेल प्रतिभाओं को चरणबद्ध तरीके से उभारना है।
भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज भगीरथपुर बालिका वर्ग में बैडमिंटन व कबड्डी में प्रथम स्थान 200 मीटर दौड़ में भी बालिका वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए इसके साथ 800 मीटर में बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जायसवाल युवा समिति नौतनवा द्वारा सांसद खेल स्पर्धा में विजेता, उपविजेता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र, सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, समीर त्रिपाठी, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, रामसेवक जायसवाल, खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा, प्रदीप पाण्डेय, बबलू सिंह, हरिशंकर जायसवाल ,आशुतोष सिंह, लालचन्द्र चौधरी, बृजेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश मणि त्रिपाठी, उमेश जायसवाल, विशुन देव चौरसिया, सचिन जायसवाल, सतीश जायसवाल , विकास जायसवाल, छात्र- छात्राएं तथा तमाम ग्रामीण उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

2 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

2 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

2 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

2 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

2 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

3 hours ago