Categories: Newsbeat

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी पुवायां समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए।इस दौरान मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत तहसील परिसर में स्थापित पिंक बूथ पर महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं सुनी गईं। एएसपी ग्रामीण ने महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और सशक्तीकरण से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के उपयोग के बारे में बताया।महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या आपात स्थिति में बिना किसी भय के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के उपायों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

31 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

37 minutes ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

4 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago