Categories: Uncategorized

शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से 6 लोगों को किया गया जिला बदर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया है कि गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी, जिसके परिप्रेक्ष्य में मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया के न्यायालय से 06 लोगों को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है और संबंधित थानाध्यक्ष को आदेश का तामीला कराने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला बदर किए गए लोग क्षेत्र में अशांति का कारण हैं, जिनका जिले में रहना शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से और आम जनमानस के दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
आपराधिक कृत्य हेतु खामपार थाना अंतर्गत प्रिन्स तुरहा पुत्र कमलेश तुरहा निवासी सरया मठिया टोला, कृष्णा तुरहा पुत्र बिजली तुरहा निवासी- सरया मठिया टोला, दीपक पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम-परसिया छितनी सिंह, बरहज थाना अंतर्गत सिट्टू उर्फ हैदर राइन पुत्र निवासी नगर पश्चिमी, इकबाल अहमद ग्राम-पटेल, महुआडीह थाना अंतर्गत आलम पुत्र फेंकु निवासी ग्राम-सवरेजी खुर्द तथा रुद्रपुर थाना अंतर्गत गोलू निषाद उर्फ पहलवान पुत्र राजकुमार निवासी-चनगहा को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

7 minutes ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

25 minutes ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

31 minutes ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

48 minutes ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

9 hours ago