मिलेट्स को बढ़ावा देने की दिशा में आगरा में बड़ा कदम

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के बाह तहसील स्थित बटेश्वर धाम मेला प्रांगण में दिनांक 24 दिसंबर 2025 को जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को अन्न (मिलेट्स) की खेती, पोषण महत्व और सरकार की कृषक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रशान्त पौनियां रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख बाह-आगरा श्री लाल सिंह चैहान उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रदेश सह संयोजक श्री नागेन्द्र प्रसाद गामा, जिलामंत्री श्री सहदेव शर्मा, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंकरवार सहित कृषि विभाग, उद्यान, सिंचाई, मत्स्य, वानिकी, स्वास्थ्य, सहकारिता विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के वैज्ञानिकों की सहभागिता रही।
महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों एवं निजी कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। उप कृषि निदेशक आगरा ने मंच से उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने मुर्गी पालन और दुग्ध उत्पादन की नवीन तकनीकों पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. राजेश पाराशर ने सर्दियों में पशुओं की देखभाल हेतु घरेलू उपचार बताए।
एनएफएसएम सलाहकार श्री सलीम अली ने ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, सांवा, चीना और कुट्टू जैसी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने तथा दैनिक आहार में अन्न को शामिल करने के लाभ बताए। प्रशान्त पौनियां ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी किया।
महोत्सव में जनपद के दूरदराज क्षेत्रों से आए सैकड़ों किसानों ने सहभागिता की, जिससे जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव मेला आगरा किसानों के लिए ज्ञान, तकनीक और लाभ का प्रभावी मंच साबित हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

चोरी के वाहन से शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार

206 लीटर अवैध शराब व फर्जी नंबर प्लेट बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में…

44 seconds ago

अटल जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर बस्ती में दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा) देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी…

3 minutes ago

सिकंदरपुर विधायक ने सीएम योगी से की दो बड़ी विकास परियोजनाओं के लिए धन स्वीकृति की मांग

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद जयाउद्दीन रिज़वी ने मुख्यमंत्री योगी…

7 minutes ago

रेलवे स्टेशन मार्ग की मांग को लेकर भाकपा एवं समानता दल ने सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) देवरिया एवं राष्ट्रीय समानता दल के संयुक्त…

14 minutes ago

“सुई-धागे से आत्मनिर्भरता तक: आरसेटी देवरिया में महिला सिलाई बैच बना ग्रामीण सशक्तिकरण की नई मिसाल”

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…

19 minutes ago

सांसद खेल महोत्सव बना ऐतिहासिक, 62 हजार से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l तृतीय सांसद खेल महोत्सव–2025 का भव्य आयोजन आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम…

20 minutes ago