नोएडा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बिसरख थाना क्षेत्र की ऐस सिटी हाई-राइज सोसाइटी में एक 37 वर्षीय महिला ने अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई।
सुबह करीब 10 बजे जोरदार आवाज और चीखें सुनकर जब सोसाइटीवासी बाहर आए, तो मां-बेटे को खून से लथपथ कॉमन एरिया में पड़ा पाया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सुसाइड नोट में लिखा— “हम इस दुनिया को छोड़ रहे हैं, माफ करना…”
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जो महिला ने अपने पति के लिए लिखा था। नोट में लिखा गया—
“हम इस दुनिया को छोड़ रहे हैं… माफ करना। हम आपको और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।”
लंबी बीमारी से जूझ रहा था बच्चा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चा बचपन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था। वह पूरी तरह दवाओं पर निर्भर था और लंबे समय से स्कूल भी नहीं जा पा रहा था। परिवार इलाज के लिए उत्तराखंड तक आध्यात्मिक सहायता लेने गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
महिला का चार्टर्ड अकाउंटेंट पति घटना के वक्त ऑफिस गया हुआ था। उसने पत्नी से बेटे को दवा देने को कहा था। दवा देने के कुछ ही मिनट बाद महिला बेटे को छत पर ले गई और दोनों ने छलांग लगा दी।
पुलिस ने माना— मानसिक तनाव से उठाया कदम
पुलिस का कहना है कि मां बेटे की बीमारी से लंबे समय से तनाव और अवसाद में थी। इसी मानसिक दबाव ने उसे आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर किया। पुलिस ने मामले को संदिग्ध आत्महत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गांव में पेयजल कि आज का समस्याएं बढ़ती जा रही है…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए प्रदेश…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, महराजगंज की ओर से केंद्रीय…
सांकेतिक फोटो चंदौली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में…
बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उतरौला विकास खण्ड में ग्राम फत्तेपुर के मजरा वजीर व हैदरगढ़…