संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की 47 वर्षों की सेवा, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन के रूप में निरंतर समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया गया। साथ ही सेवा और समर्पण की भावना के साथ निरंतर कार्य करते रहने की प्रेरणा दी गई।
इस अवसर पर खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी, धनघटा के विधायक गणेश चौहान, मेहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी, नामित सभासद गौरव निषाद, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, अमर राय, डॉक्टर सत्यपाल पाल, रुद्रनाथ मिश्र, गणेश पाण्डेय, मुकेश गौड़ सहित जिला पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया…