Categories: Uncategorized

बी एस एफ के जवान राजेन्द्र यादव के असामयिक निधन,परिवार में मचा कोहराम

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
मासूमपुर गांव निवासी बी एस एफ के जवान राजेन्द्र यादव के असामयिक निधन के बाद बुधवार की रात में राजस्थान के बीकानेर से उन का शव घर आने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया।परिवार बड़े, बुजुर्ग ,महिलाएं व बच्चे दहाड़ें मारकर रोने लगे।पत्नी और पुत्रों का तो रोते रोते बुरा हाल था।
पत्नी रोते रोते रह रह कर बेहोश हो जाती थी।उनके रूदन से दरवाजे पर एक अजीब गमगीन वातावरण उतपन्न हो गया और मौजूद सभी लोगों की आंखें नम गई।कुछ लोगों की आंखें तो आंसुओं का झरना बन गईं।
बता दें कि मासूमपुर निवासी राजेन्द्र यादव(58) पुत्र स्व.विश्वनाथ यादव बी एस एफ के जवान थे और उनकी तैनाती 104 बी एन बटालियन में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में थी।उनकी किडनी खराब हो गई थी और काफी समय से बीकानेर(राजस्थान) में इलाज चल रहा था। वह डायलिसिस पर थे जिनका इलाज के दौरान ही सोमवार को असामयिक निधन हो गया था।
निधन के बाद बी एस एफ के जवानों की टुकड़ी द्वारा बुधवार को उनका शव राजस्थान से पहले हवाई मार्ग से पटना ततपश्चात सड़क मार्ग द्वारा रात्रि में मसूमपुर गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया।शव आते ही गांव निवासियों में हलचल मच गया और उनके शुभचिंतकों में जो जहां था वहीं से उनके दरवाजे की तरफ चल पड़ा।
कुछ देर में ही दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग आपस में उनके सद चरित्र व उत्तम ब्यवहार के बारे में चर्चा करने लगे। राजेन्द्र यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह क्षेत्र के कठौड़ा में सरयू नदी के तट पर स्थित श्मशान में बी एस एफ के जवानों द्वारा सलामी देने के बाद किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
अपने स्व.माता पिता के इकलौते पुत्र राजेन्द्र यादव की शादी गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड के समीप एक गांव में निर्मल देवी से हुई थी।उन के तीन पुत्र राम जी(28),श्याम जी(24)व विनोद(20) एवं एक पुत्री थी जिसकी शादी हो चुकी है।इस अवसर पर गांव के प्रधान ब्रम्हानंद यादव,मनोज यादव,भीष्म यादव,पंकज यादव,रामाश्रय यादव,बच्चालाल यादव,जगरनाथ यादव,विजेन्द्र यादव,धीरेन्द्र यादव,रामअवध यादव,सकलदेव यादव आदि मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

4 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

4 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

4 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

4 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

5 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

6 hours ago