बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । एक युवक का अपने ही गांव की एक विवाहित महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और युवक को मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। इस हमले में महिला को भी गंभीर चोट आयीं है। जिसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ककरा नेवादा गांव में देर रात्रि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गई वहीं गंभीर रूप से घायल प्रेमिका को अस्पताल भेज दिया गया है। ककरा गांव निवासी लल्लू (35) का गांव की ही महिला सुशीला (30) से प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। शुक्रवार रात्रि को लगभग 12 बजे दोनों को परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिससे महिला के पति व अन्य लोगों ने बांके से काटकर युवक की हत्या कर दी। मृतक अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़ गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा घटनास्थल पर जायजा लेने पहुँच। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह मय टीम के घटनास्थल पर मौजूद रहे। वही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा का कहना है। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…