Categories: Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी का काशी दौरा, 2,200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, पीएम किसान की 20वीं किस्त जारी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लगभग 2,200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओंसी लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति और पर्यटन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त भी जारी की। इसके तहत देशभर के करीब 9.7 करोड़ किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

बनौली (कालिका धाम) में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं ऑपरेशन सिंदूर बाबा महादेव को समर्पित करता हूं। आज ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, तब मेरा मन अत्यंत दुखी हो गया था। उस समय मैं बाबा विश्वनाथ से यही प्रार्थना कर रहा था कि वे सबको यह दुख सहने की शक्ति दें।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि वाराणसी विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और यहां के लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिला स्व सहायता समूहों के लिए भी नई योजनाओं की घोषणा की।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने कालिका धाम मंदिर परिसर का दर्शन-पूजन किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में केंद्रीय व राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और हजारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

5 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

6 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

9 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

10 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

11 hours ago