Categories: Uncategorized

पत्रकार हत्याकांड के दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सीतापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी हत्याकांड में वांछित दोनों शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। मंगलवार देर रात यह एनकाउंटर सीतापुर के पिसावा थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें STF, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी।

मारे गए दोनों बदमाशों की पहचान राजू तिवारी उर्फ रिजवान और संजय तिवारी उर्फ शिब्बू उर्फ शकील खान, निवासी अटवा, थाना मिसरिख, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस को लंबे समय से इन दोनों अपराधियों की तलाश थी। पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की निर्मम हत्या के बाद से प्रदेशभर में आक्रोश का माहौल था और परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे थे।

STF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि दोनों शूटर पत्रकार की हत्या में मुख्य आरोपी थे और फरार चल रहे थे। इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

जनमानस में राहत की लहर
पत्रकार हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर की खबर फैलते ही क्षेत्र में राहत और संतोष का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और न्याय की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

Editor CP pandey

Recent Posts

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

41 minutes ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

49 minutes ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

1 hour ago

अमेरिका के नए प्रतिबंध से भारत की ऊर्जा चिंता बढ़ी, रूस ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…

1 hour ago

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

10 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

10 hours ago