बलिया (राष्ट्र की परम्परा)मगई नदी में जाल लगाने को लेकर हुए विवाद में दो गांव के लोग आमने-सामने हो गए। बात हाथापाई तक जा पहुंच गयी। तनाव को देखते हुए मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई।
नरहीं थाना क्षेत्र के दौलतपुर में हुई इस घटना के बाबत स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गाजीपुर की तरफ से सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल और चार पहिया से आये लोगों ने अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। देखते ही देखते नदी में जाल डालने को लेकर दो गांवों के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट की नौबत आ गयी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर तीन थानों की पुलिस के अलावा एसडीएम व सीओ सदर भी पहुंच गये हैं । नरहीं थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित पुल पर अभी भी लोगों की भारी भीड़ जमा है और तनाव की स्थिति कायम है।
✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…