Categories: Uncategorized

देवघाट में चुनाव पाठशाला का हुआ आयोजन

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) पथरदेवा विधान सभा क्षेत्र के देवघाट स्थित संविलियन विद्यालय में रविवार को चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया।चुनाव पाठशाला के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता,चार्ट प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। रंगोलीप्रतियोगिता में डीएलएड प्रशिक्षु चाँदनी गोंड़ के साथ वन्दना गुप्ता,बिरजू गुप्ता ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में वन्दना गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में नरगिस खातून,सबीना खातून,अर्चना सैनी और नैना गुप्ता ने प्रतिभाग किया।पोस्टर प्रतियोगिता में अर्चना सैनी को प्रथम और सबीना को द्वितीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया।स्लोगन प्रतियोगिता में खुशी,प्रीति,पलक,अन्नू प्रजापति,माधुरी,मीनू गोंड़,आकांक्षा गौतम और किशन गौतम ने प्रतिभाग किया। जिसमें अन्नू को प्रथम और प्रीति गुप्ता को दूसरा और मीनू गोंड़ को तीसरा स्थान मिला।कार्यक्रम में गाँव के सम्मानित महिला पुरुष ने भी प्रतिभाग किया।खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा द्वारा सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई।
प्रतियोगिता में चयनित सभी छात्र और छात्राओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।उन्होंने उपस्थित लोगों से 1 जून को बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव, राकेश कुमार मणि, मुहम्मद ताहिर अंसारी,बीएलओ पीयूष भरती,राजन सिंह, उमेश कुमार गुप्ता, अनूप कुमार यादव, संतोष कुमार , साधना धर और प्रशिक्षु चाँदनी गोंड़ मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

18 minutes ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

13 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

13 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

13 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

14 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

16 hours ago