महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले में खाद्य सुरक्षा एवं अभिहित विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मिठाइयों, नमकीन और बेकरी उत्पादों की जांच में मिलावट पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-II ने बताया कि 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक अभियान के दौरान 35 निरीक्षण और 17 छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस अवधि में 26 नमूने जांच हेतु संकलित किए गए तथा 537 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी अनुमानित लागत ₹60,440 है। वहीं, 236 किलोग्राम अतिरिक्त सामग्री ₹22,680 मूल्य की भी कब्जे में ली गई।
आज की कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सिविल लाइंस और चिउरहा रोड स्थित बेकरी इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रस्क का नमूना संग्रहीत कर 250 किलोग्राम रस्क सीज किया गया क्योंकि पैकेट पर आवश्यक जानकारी अंकित नहीं थी। साथ ही, लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही उत्पादन शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी निचलौल के नेतृत्व में टीम ने नमकीन फैक्ट्री का निरीक्षण कर नमूने लिए और 204 किलोग्राम नमकीन सीज किया। एक अन्य मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला और खोया के नमूने लिए गए। आज कुल 5 नमूने संकलित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि दीपावली के दौरान मिलावट पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिलावट पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
खाद्य विभाग की टीमें आगे भी जिले भर में निरीक्षण और छापेमारी की कार्यवाही जारी रखेंगी।
जानें, किस राशि पर बरसेगा भाग्य का आशीर्वाद! आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार…
दारू के नशे में हुई बहस के बाद ढाबे पर हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…
पंजाब (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर…
अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। गुजरात की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री…
राष्ट्र की परम्परा मऊ । जिला युवा कल्याण अधिकारी काशी नाथ ने बताया कि युवा…
24 घंटे निगरानी और सख्त व्यवस्था के निर्देश, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…