बैंकाक (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दशकों से खींची जा रही सीमारेखा का विवाद एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गया। बुधवार को दोनों देशों की सीमा पर हालात अचानक बिगड़ गए। देखते ही देखते पत्थरबाजी, आंसू गैस और रबर की गोलियों का इस्तेमाल शुरू हो गया, जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
कंबोडिया के सूचना मंत्री नेथ फेकत्रा ने दावा किया कि इस झड़प में कुल 23 कंबोडियाई नागरिक घायल हुए, जिनमें एक सैनिक और एक बौद्ध भिक्षु भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि थाई अधिकारियों ने निहत्थे आम लोगों पर आंसू गैस, रबर बुलेट और धमाका करने वाले उपकरण तक चला दिए।
वहीं थाई सेना ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनके जवान साकेओ प्रांत की सीमा पर कंटीले तार (बार्ब्ड वायर) लगाने का काम कर रहे थे। तभी करीब 200 कंबोडियाई नागरिक वहां पहुंच गए और विरोध करने लगे। थाई सेना का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थर और अन्य वस्तुएं फेंकीं, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस और रबर बुलेट का इस्तेमाल करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/modi-calls-karki-on-nepal-crisis-india-assures-all-possible-support/
थाई सेना ने यह भी कहा कि कंबोडियाई नागरिक उनकी जमीन पर घुस आए थे और कंबोडियाई प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोई कोशिश नहीं की। यह, उनके अनुसार, दोनों देशों के बीच बनी सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन है।
इस ताजा टकराव ने एक बार फिर दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच संवेदनशील सीमा विवाद को सुर्खियों में ला दिया है। अब दोनों सरकारें एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रही हैं और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पौहरिया…
सुशासन दिवस पर मऊ में जन-जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुति और क्विज से दिया गया सुशासन…
ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान गुरुवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली के बाहरी-उत्तरी जिले के समयपुर बदली इलाके में…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई…
युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर का हुआ संगठनात्मक समीक्षा सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।आज देश का…