तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में युवक की दर्दनाक मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मवीर (35) पुत्र छेदी, निवासी ग्राम पंचायत अगया, के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मवीर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे बाइक से परतावल की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह भिटौली पेट्रोल पंप के सामने अपनी बाइक खड़ी कर कुछ सामान लेने चला गया। सामान लेकर लौटते समय जैसे ही वह सड़क पर चढ़ा, तभी गोरखपुर से महराजगंज की ओर आ रही तेज रफ्तार ट्रक (UP 61 T 2672) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि धर्मवीर की दूसरी शादी 28 वर्षीय प्रमिला से हुई थी, जबकि पहली पत्नी से उसका 13 वर्षीय पुत्र कुंदन है, जो फिलहाल अपने मामा के घर गया हुआ है। मृतक अपने माता-पिता की तीन संतानों में शामिल था। 65 वर्षीय पिता छेदी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में भिटौली थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखी जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर बैच का स्टेट डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवरिया में…

37 seconds ago

चुनावी रंजिश में जान से मारने की धमकी, युवक ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनईचा गांव में चुनावी रंजिश…

3 minutes ago

सड़क हादसे मे युवती की मौत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) महरो गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की…

11 minutes ago

कुम्हारों को मुफ्त विद्युत चाक मशीन 27 मई तक करें आवेदन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की…

13 minutes ago

टैक्ट्रर-ट्रॉली से टकराकर स्कॉर्पियो सवार 3 दोस्तों की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के गोला थाना क्षेत्र में बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी गेहूं लदी…

16 minutes ago

बारात में विवाद के बाद हिंसा, युवक की मौत से गांव में तना

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव…

20 minutes ago