पांच समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार 26 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी और तत्कालीन कुलाबा जिला कृषि अध्यक्ष वै. हभप विठोबाआण्णा सुभानराव मालुसरे की जन्म दिवस के अवसर पर मुंबई और तालुका के पांच चयनित सामाजिक कार्यकर्ता जो अपनी उपलब्धियों के आधार पर समाज में काम कर रहे हैं, उन्हे वै हभप विठोबाआण्णा मालुसरे स्मृती सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। उक्त जानकारी मालुसरे बंधु ऐक्य वर्धक मंडल के अधिकारियों ने दी है।
वै. हभप विठोबाआण्णा मालुसरे ने तालुका के प्रत्येक गांव और वार्ड में कीर्तन समारोह में शामिल होकर कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया, ताकि महाराष्ट्र में वारकरी परम्परा के साथ-साथ कीर्तन और प्रवचन की विरासत अखंड बनी रहे और समाज को प्रबोधन किया जा सके। जन्म शताब्दी वर्ष के आरंभ में तालुका के गायनाचार्य, मृदुंगाचार्य की उपस्थिति में भव्य सुस्वर भजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इसी तरह जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुंबई और तालुका में सामाजिक कार्य चयनित पांच सामाजिक कर्मियों कृष्णा कदम (केके) – ओम्बली, सुभाष जाधव – खडकवाड़ी, गोविंद चोरगे – साखर, महेश मालुसरे – मुलशी पुणे, नीलेश कोलसकर – देवले को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, एसा मालुसरे बंधु ऐक्य वर्धक मंडल ने कहा है।
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…
तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…
✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…