Categories: Uncategorized

ग्राम प्रधान पर शासन के धन के दुरुपयोग का आरोप,जांच की मांग

ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का आरोप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकास कार्यों में अनियमितता और शासन के धन के दुरुपयोग को लेकर ग्राम पंचायतों में एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नक्शा बक्शा में ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों में रामकुमार, दशरथ पुत्र नर्वदा और अजीत निगम पुत्र विशुन देव सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ने कई विकास योजनाओं में फर्जी भुगतान दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम सभा नक्शा बक्शा के प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग शौचालय निर्माण के लिए ₹67,896 की धनराशि 26 जुलाई 2024 को जारी की गई, जबकि उसी शौचालय के नाम पर पुनः 3 फरवरी 2025 को ₹89,906 का भुगतान कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वास्तविक निर्माण पर ₹35,000 से अधिक खर्च नहीं हुआ। इसी तरह, ग्राम सभा नक्शा बक्शा में एक स्नानघर निर्माण के लिए ग्राम प्रधान द्वारा ₹1,39,000 तथा मजदूरी के नाम पर ₹20,000 का अतिरिक्त भुगतान दिखाया गया है, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त कार्य पर ₹60,000 से अधिक खर्च नहीं हुआ।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम सभा के टोला टिकुलहिंया में बरसात के समय लोगों के आने-जाने में परेशानी होती है, लेकिन ग्राम प्रधान ने अब तक उस क्षेत्र में कोई कार्य नहीं कराया। ग्रामीणों ने बताया कि जब इस विषय पर ग्राम प्रधान से बात की गई, तो उन्होंने जो करना हो कर लो कहकर असंवेदनशील रवैया अपनाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उपरोक्त ग्राम पंचायतों में हुए सभी निर्माण कार्यों और भुगतानों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी प्रधान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई, तो वे जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे।स्थानीय लोग इस पूरे मामले को लेकर नाराज हैं और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

40 minutes ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

53 minutes ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

59 minutes ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

1 hour ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

1 hour ago

Acid Attack Case: संत कबीर नगर में आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, सत्र न्यायालय का सख्त रुख

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले…

2 hours ago