शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने के बाद कर्मचारियों की मनमानी बढ़ गई है और प्रशासन समस्याओं के समाधान में पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है।
गढ़िया रंगीन बायपास रोड के किनारे बने नाले पिछले करीब एक महीने से बंद पड़े हैं। इनमें गंदगी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। इससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा भी गहराने लगा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीण सहदेव सक्सेना, प्रवेश राठौर, अजय कश्यप और रामवीर सक्सेना ने बताया कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी उन्हें ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जहां सुनवाई नहीं होती। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…
केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…