गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को सिक्तौर बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के स्वास्थ्य की विभिन्न जांच की गई। इस दौरान ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।शिविर में पहुंचे लोगों की ऊंचाई, वजन, रक्तचाप और नाड़ी की जांच की गई। इसके साथ ही मध्य भुजा, सिर, छाती और उदर की परिधि भी मापी गई। इन शारीरिक मापदंडों के आधार पर लोगों की सामान्य स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी स्थिति का प्रारंभिक आकलन किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान नर्सिंग छात्रों ने ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। जरूरत के अनुसार लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और आवश्यक परामर्श भी दिया गया।शिविर में फैकल्टी सदस्य प्रिया राय, सुमन यादव, अंकिता और सपना मौजूद रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा की जा रही स्वास्थ्य जांच और सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया।शिविर के माध्यम से नर्सिंग विद्यार्थियों को सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का व्यावहारिक अनुभव भी मिला। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

27 minutes ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

36 minutes ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

2 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

3 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

4 hours ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

6 hours ago