Categories: Uncategorized

कांदिवली (पूर्व) में उत्तर भारतीय सम्मेलन संपन्न

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने के प्रण को लेकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने भाजपा महायुति उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पांव में चक्कर मूंह में शक्कर के साथ पूरे क्षेत्र को आत्मसात कर लिया है।
21 अप्रैल को इसी अभियान के तहत कांदिवली पूर्व में उत्तर भारतीय सम्मेलन में पियूष गोयल ने शीरकत की।
हजारों की संख्या में उपस्थित उत्तर भारतीय समाज के नागरीकों ने “जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे” का उद्घोष किया।
माजी विधायक रमेश सिंह ठाकुर द्वारा आयोजित इस विशाल जनसभा में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने उत्तर भारतीय समाज के विशेष प्रेम को भाजपा की पूंजी बताया। विकसित भारत संकल्प को साकार करने पूर्ण उत्तर भारतीय समाज को 20 मई को उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल को प्रचंड मतों से विजय प्रदान करें, ऐसी अपील मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने अपने वक्तव्य में की।
‘ मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी!’ ऐसा कहते हुए पीयूष गोयल ने कहा की किस प्रकार गांव गांव तक बिजली, शौचालय, पीने का पानी, उज्जवला गैस से माता बहनों को सरल सुविधाजनक जीवन शैली, प्रतिष्ठा दी।
पियूष गोयल ने उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन में उपस्थित विशाल जनसैलाब को यह स्नेह और समर्थन देने के लिए धन्यवाद कहा।
भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, माजी विधायक रमेश सिंह ठाकुर, माजी नगरसेवक कमलेश यादव, मा.नगरसेवक विनोद मिश्रा आदि कई दिग्गज उत्तर भारतीय नेताओं ने अपने वक्तव्य में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का बीड़ा उठाया।
कांदिवली पूर्व ठाकुर व्हिलेज में आयोजित उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन में माजी विधायक रमेश सिंह ठाकुर, शिवसेना वि.प्रकाश सुर्वे, माजी नगरसेवक सर्व कमलेश यादव, विनोद मिश्र, विद्यार्थी सिंह, सागर सिंह ठाकुर, कमलेश राय, उद्योगपति वि.के.सिंह ठाकुर, रानी द्विवेदी, जयप्रकाश सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी एवं प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

19 minutes ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

25 minutes ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

2 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

3 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

3 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

3 hours ago