Categories: Uncategorized

एसीआईबी स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दी बधाई

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
एसीआईबी ने अमृत महोत्सव व मेरी माटी मेरा देश तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देश वासियों को एसीआईबी परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दी। राज्य कार्यालय उत्तर प्रदेश में अमृतोत्सव महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसीआईबी के राज्य निदेशक जगदम्बा प्रसाद सिंह द्वारा झंडात्तोलन का कार्यक्रम स्थानीय विद्यालयों एवं अन्य सामाजिक स्थलों पर कराया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी बृजेन्द्र कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, राजन सिंह, अनुज तिवारी, अजय यादव, अजय सिंह, कन्हैया यादव आदि लोग उपस्थित होकर झंडे को सलामी दिये। सिंह ने आज के समय में हो रहे भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाल, लोगों को उसके खिलाफ आगे आने का आवाहन किया एवं विद्यालयों में कमियों को दूर कर उनको कैसे दुरुस्त करें उनपर बात की। साथ ही बच्चों को मिठाई वितरण कराया,ततपश्चात राज्य निदेशक द्वारा बच्चों को उनके एचीवमेंट के लिए मेडल व प्रसस्तिपत्र भी प्रदान गया।
एसीआईबी द्वारा हरदोई में भी जगह जगह पर झंडा फहराया गया,वहाँ इस कार्यक्रम में पंकज, ईशा देवी, ओम प्रकाश गुप्ता , रामसेवक, चंद्रशेखर, जय राम वर्मा, आदि ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया।
प्रयागराज में प्रदीप कुमार एवं शशांक शेखर सक्सेना द्वारा झंडात्तोलन कराया गया। यहाँ झंडात्तोलन के समय प्रयागराज की पूरी टीम मौजूद रही।
अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, तेलंगाना, केरल, उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र दिल्ली, आदि की टीम ने भी झंडात्तोलन किया। यहाँ हिल्लंग तुग्लो, तासर तमांग, बेंजिया रिदिक, पीली विनोद कुमार, उदय जी आदि देश के अन्य पदाधिकारियों ने देश के अन्य हिस्सों में भाग लिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारी पूरी एसीआईबी के परिवार ने अपने देश को अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा से मुक्त करने, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, सामाजिक और न्यायिक असमानता दूर करने, देश की एकता और अखंडता बनाये रखते हुए एक विकसित और सफल राष्ट्र के निमार्ण और अपने सांस्कृतिक, साहित्यिक और वैज्ञानिक उत्थान के लिए संकल्पित और प्रतिबद्ध हों – इस क्षेत्र में अनवरत कार्य करने का संकल्प लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

2 hours ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

6 hours ago