Categories: Uncategorized

एसएसपी ने किया फ्लेग मार्च ड्रोन कैमरे से की निगरानी

एसपी नार्थ, सीओ एलआईयू भी रहे मौजूद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
होली एवं रमजान के त्यौहार को दृष्टिगत् रखते हुए एसएसपी ने एसपी नार्थ व पुलिस बल का फ्लैग मार्च, जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर पिपराइच, कस्बे में पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव व एलआईयू सीओ के साथ होली और रमजान पर पुलिस द्वारा किये गए पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी किए।
होली एवं रमजान त्यौहार के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए गोरखपुर पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये है जो ड्रोन कैमरे से बराबर छतों की निगरानी कर रही । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किए है कि अपने अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च कर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी किया जाए आज एसएसपी स्वयं पिपराइच कस्बे में पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ फ्लैग मार्च कर ड्रोन कैमरे से निगरानी किए की कोई अराजक तत्व अपने घर के छत पर ईट पत्थर तो नहीं रखा है अगर रखा है तो उसके ऊपर समय रहते कार्यवाही किया जा सके। आमजन से त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। एसएसपी ने आमजनता विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को दे फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एलआईयू सीओ व पिपराइच थानाध्यक्ष सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

2 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

3 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

3 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

3 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

7 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

7 hours ago