सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रकोष्ठ और सरदार वल्लभ भाई पटेल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
अभियान के अंतर्गत सिकंदरपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का पहला चरण सिकंदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर परिसर में आयोजित हुआ। यहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिग्विजय कुमार, डॉ. रूबी, डॉ. रामकिशुन और डॉ. संदीप गौतम ने बरगद के दो पौधे लगाए।
चिकित्सकों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। बरगद का वृक्ष दीर्घायु और छायादार होता है, जो आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वायु और हरियाली प्रदान करेगा। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड भी लगाए गए, ताकि वे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें।
इस अवसर पर डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, उर्मिला सिंह, शैलेश शर्मा, राजेश यादव, आनंद शर्मा और सुधीर कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
ये भी पढ़े – ग्रामीण महिलाओं के लिए वरदान बनेगा सिकंदरपुर महिला चिकित्सालय
कार्यक्रम के दूसरे चरण में ग्राम सभा कासमापुर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह और चंद्रमा प्रसाद के नेतृत्व में NSS स्वयंसेवकों ने शरीफा का पौधा लगाया।
स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से आयोजकों ने यह संदेश दिया कि जैसे मां जीवनदायिनी होती है, वैसे ही वृक्ष भी मानव जीवन के लिए अनमोल हैं।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि हरित वातावरण का निर्माण हो और समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय…
देवरिया सदर अस्पताल, बलिया मेडिकल कॉलेज और रिक्त पदों पर सरकार का जवाब बलिया (राष्ट्र…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के तहत महिलाओं को आर्थिक…
🔴 सिकंदरपुर विधानसभा में महिला चिकित्सालय की मांग तेज, विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने विधानसभा…