Categories: Uncategorized

आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के लिए वितरण सामग्री उपलब्ध

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि जनपद के अंतर्गत, संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियो को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री माह नवंबर 2022 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पोषाहार वितरण जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों से 17 जनवरी व 18 जनवरी 2023 को किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अपरिहार्य परिस्थिति अथवा ऐसे केंद्र जहां आंगनवाड़ी कार्यकत्री का पद रिक्त है तथा चार्ज किसी अन्य आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पास है, वहाँ 18 जनवरी को पोषाहार वितरण किया जाएगा।
इस क्रम में 06 माह से 03 वर्ष की लाभार्थी श्रेणी हेतु 01 किलोग्राम गेहूँ दलिया, 01 किलोग्राम फोर्टीफाइड चावल, 01 किलोग्राम चना दाल व 0.455 लीटर खाद्य तेल, 03 वर्ष से 06 वर्ष की लाभार्थी श्रेणी हेतु गेंहू दलिया 500 ग्राम, फोर्टिफाइड चावल 500 ग्राम, तथा चना दाल 500 ग्राम, गर्भवती व धात्री श्रेणी में गेंहू दलिया 1.5 किलो ग्राम, फोर्टिफाइड चावल 01 किलोग्राम, चना दाल- 01 किलोग्राम, खाद्य तेल-0.455 लीटर, व अतिकुपोषित बच्चे की श्रेणी में गेहूँ दलिया-1.5 किलोग्राम, फोर्टिफाइड चावल – 1.5 किलोग्राम, चना दाल- 02 किलोग्राम व खाद्य तेल- 0.455 लीटर का वितरण किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त दिवस को समस्त सी डी पी ओ, व मुख्य सेविका भ्रमण शील रहेंगे। वितरण दिवस को ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी मौजूद रहेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा उक्त दिवस की सूचना संबंधित ग्राम प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

6 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

6 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

1 day ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago