Categories: धार्मिक

अलौकिक एवं आकर्षक है भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व

-नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का छठवां दिन

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व भारतीय इतिहास के लिये अलौकिक व आकर्षक है। उन्होंने मानव मात्र के कल्याण के लिये अपने जन्म से लेकर निर्वाण पर्यन्त अपनी सरस एवं मोहक लीलाओं तथा परम पावन उपदेशों द्वारा अमूल्य शिक्षण दिया था। यह बातें दुदही ब्लाक के ग्राम पंचायत दुदही के बंगरा रामबक्स राय गांव में आयोजित नौ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठवें दिन बुधवार की रात श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला सुनाते कथावाचक पं.रामायण तिवारी ने कही। कथावाचक ने पूतना वध की कथा सुनाते हुए कहा कि कंस ढूंढ-ढूंढ कर तीन माह तक के नवजात शिशुओं का वध करवाने लगा। उसने पूतना नाम की एक क्रूर राक्षसी को ब्रज में भेजा। कंस के भेजने पर पूतना सुंदर युवती का रूप धारण करके नंद के घर में घुसी और विष लगे अपने स्तनों से कृष्ण को दूध पिलाने लगी।पूतना के स्तनों में हलाहल विष लगा हुआ था। अन्तर्यामी श्रीकृष्ण सब जान गये और वे क्रोध करके अपने दोनों हाथों से उसका कुच थाम कर उसके प्राण सहित दुग्धपान करने लगे। उनके दुग्धपान से पूतना के मर्म स्थलों में अति पीड़ा होने लगी और उसके प्राण निकल गए। उन्होने कहा कि नियम पूर्वक यह कथा सुनने से प्राणी को मोक्ष प्राप्त होता है और आत्मा जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाती है। इस दौरान सहायक आचार्य दिनेश मणि तिवारी, यजमान वशिष्ठ राय, मालती राय, संतोष राय, डा. राकेश राय, मधुर श्याम शुक्ल, किरन देवी, रमावती देवी,
संतोष राय, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, रघुनाथ राय, रौनक राय, हर्षित राय, बाबूनंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी सिकंदरपुर का किया निरीक्षण

साफ-सफाई में सुधार के निर्देश, डिजिटल एक्स-रे सुविधा और आंगनबाड़ी की एलईडी का मुद्दा उठा…

1 hour ago

डीएम और एसपी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर दिया…

2 hours ago

शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था परखी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के दिए निर्देश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

जैतीपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू 150 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे…

2 hours ago

जैतीपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू 150 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जैतीपुर (शाहजहांपुर) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान…

2 hours ago