आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के सरायमीर इलाके के एक युवक का आतंकी संगठन से कनेक्शन का मामला प्रकाश मे आया है, यह युवक लखनऊ के गुडंबा इलाके में अवैध रूप से एक बिल्डिंग में अवैध टेलिफोन एक्सचेंज चला रहा था।
मुखवीर की सूचना पर एटीएस ने इस युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी की, इसके पूर्व भनक लगते ही मौके से अपने साथियों के साथ युवक फरार हो गया, इस मामले में एटीएस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है। एटीएस के निरीक्षक विक्रम सिंह की ओर से एटीएस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, इसमें उल्लेख है कि 11 फरवरी को राजधानी के कल्यानपुर के सुभाषनगर स्थित, आरडी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या सी-3 में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित होने की सूचना पर छापा मारा गया, इस दौरान मौके से सिम बॉक्स, राउटर, स्विच समेत तमाम उपकरण बरामद हुए, फ्लैट आजमगढ़ के सरायमीर स्थित, ग्राम बखरा निवासी सरफराज ने किराये पर लिया था, एटीएस टीम के पहुंचने से पहले ही वह अपने साथियों के साथ फरार हो चुका था, उसे ये फ्लैट विकास नगर निवासी मोहम्मद हारून ने दिलाया था, जब एटीएस ने हारून को मौके पर बुलाया तो उसने बताया कि फ्लैट दुबई में रहने वाले उसके मित्र अबू लैस का है, अबू लैस आजमगढ़ के सरायमीर का मूल निवासी है। एटीएस ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन के एडीजी सिक्योरिटी देवांशु शुक्ला, असिस्टेंट डायरेक्टर मानवेंद्र प्रताप व जियो के नोडल अधिकारी उत्कर्ष भार्गव को भी मौके पर बुलाकर पूछताछ की ।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…