जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर युवाओं को मिला प्रेरणादायी संदेश

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती: शाहजहांपुर में सामाजिक न्याय का संकल्प


शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती शाहजहांपुर जनपद में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक चेतना के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जैतीपुर के मरेना ब्लॉक स्थित ज्ञानप्रभा फ्लोर मिल परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें – कुशीनगर में यूपी दिवस समारोह, लोक संस्कृति को मिला नया मंच

कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के विचारों को विस्तार से याद किया।
पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने पिछड़े, दलित, वंचित और शोषित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनका जीवन आज भी समानता और अधिकार की लड़ाई लड़ने वालों के लिए मार्गदर्शक है।

ये भी पढ़ें – भावुक पलों में विदाई, आत्मविश्वास के साथ भविष्य की राह

पूर्व प्रत्याशी ज्योत्स्ना कश्यप ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और निस्वार्थ जनसेवा का आदर्श उदाहरण है। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रामकुमार भोजपाल, महासचिव रणजय यादव, कटरा विधानसभा अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र श्रीवास्तव, सविता समाज के जिला अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, इंजीनियर चेतन श्रीवास्तव और एडवोकेट अजीत श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का संघर्ष, सिद्धांत और विचारधारा सदैव अमर रहेंगे।

ये भी पढ़ें – शिक्षा चौपाल में निपुण भारत मिशन पर गहन मंथन, उत्कृष्ट छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, समान अवसर और संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम रहा, बल्कि सामाजिक चेतना को मजबूत करने का संदेश भी देता नजर आया।

Editor CP pandey

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

19 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

21 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

21 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

22 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

22 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

22 hours ago