युवा संवाद भारत”@2047 कार्यक्रम संपन्न हुआ

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)lरामलीला मैदान निकट बलभद्र सिंह इंटर कॉलेज एरिया बहराइच में नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से युवा संवाद भारत@2047 कार्यक्रम संपन्न हुआ l जिसका आयोजन गंगोत्री किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति लि0(एफ0पी0ओ0) ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्विवलन व माल्यार्पण अतिथियों व मंदिर के महाराज के द्वारा किया गया l जिसके पश्चात शारदा देवी रामप्यारे मेमोरियल स्कूल के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया गया l
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक टी0 पी0 शाही ने युवाओं को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के पंच प्रण 1 विकसित भारत का निर्माण,2 गुलामी की हर सोच से मुक्ति,3 विरासत पर गर्व,4 एकता एकजुटता,5 नागरिक कर्तव्य पर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विशिष्ट अतिथि अजय,जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भूपेंद्र,जिला कार्यवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राकेश श्रीवास्तव,जिला संयोजक नमामिगंगे परियोजना बहराइच राज किशोर पांडे, प्रदेश अध्यक्ष नशा उन्मूलन केंद्र जितेंद्र मिश्रा सलाहकार सी0एम0ओ0 श्रावस्ती उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति के रूप में राम कुमार सचिव गंगोत्री किसान उत्पादक संगठन,इन्द्रसेन चौधरी कार्यक्रम संयोजक नेहरू युवा केंद्र बहराइच व सरदार सम्मी अवध क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष रहे। मिथिलेश श्रीवास्तव पर्व पर मुख्य अधिकारी लोक रक्षक सेनानी वी प्रबंधक शारदा देवी राम प्यारे मेमोरियल स्कूल के सभी को पंच प्रण शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के अध्यक्षता आसाराम प्रतिनिधि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद बहराइच। द्वारा की गई व कार्यक्रम का संचालक संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष गंगोत्री किसान उत्पादक संगठन द्वारा किया गया। वाह वर्तमान में बच्चों की स्थिति से अवगत कराते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में बच्चों युवाओं व किसानों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l कार्यक्रम के अंत में आनंद पर्यावरण खंड प्रमुख द्वारा सभी अतिथियों के द्वारा पौधों का रोपण किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

9 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

13 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

14 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

14 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

14 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

14 hours ago