युवा ही राष्ट्र की दशा-दिशा तय करता है: स्वतंत्र देव सिंह

भाजयुमो का युवा सम्मेलन संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मेहदावल विधानसभा में रविवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विशिष्ट अतिथि रंजीत राय बड़े रहे।
युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र के हित एवं देश के विकास के लिए सदैव अग्रसर रहती है। युवा ही राष्ट्र व देश की दशा दिशा तय करता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर युवा सदैव राष्ट्र की बात करेगा देश के हित की बात करेगा और जब युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जिसमें सबसे अधिक संख्या युवाओं की है। अतः पूरे विश्व की निगाह भारत के युवाओं पर टिकी रहती है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदैव युवाओं के हित की बात करते हैं और नए-नए आयाम के माध्यम से सदैव युवाओं को प्रेरित भी करते रहते हैं।
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जब 2024 का लोकसभा चुनाव सामने है। युवाओं के बल पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन के किया जा सकता है। इसलिए सभी पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर युवाओं को जोड़ते हुए इस बार भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ई.प्रवीण कुमार निषाद को विजई बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करायें। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदंबालाल श्रीवास्तव व संचालन सर्वेश त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद, लोकसभा प्रत्याशी ई.प्रवीण निषाद, प्रभारी अजय सिंह गौतम विधायक गण अनिल त्रिपाठी, अंकुर तिवारी, व गणेश चौहान, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, क्षेत्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, रामललित चौधरी, धनंजय पांडेय, राजेश सिंह, अनिरुद्ध निषाद हैप्पी राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

10 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

10 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

10 hours ago

गांधी आश्रम की क्षतिग्रस्त बाउंड्री का पुनर्निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ कार्य

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर स्थित गांधी आश्रम की…

11 hours ago

ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक की मौत, पांच घायल

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बरहज क्षेत्र में शुक्रवार को पलिया मोड़ के पास एक तेज…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए 15 हजार रुपये वापस

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने साइबर अपराध के एक…

11 hours ago