कांग्रेस की बैठक में कार्यक्रम प्रभारी ने तय की रणनीति
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जनपद के प्रत्येक बूथ पर दस युवाओं को संगठन में जोड़ने का काम करेंगे।उक्त जानकारी सोमवार को टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व इस कार्यक्रम के प्रभारी इंजीनियर अभिजीत पाठक ने कहा।उन्होंने कि इसके लिए संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।आज भाजपा की सरकार ने युवाओं को रोजगार न देकर सड़क पर भटकने को मजबूर कर दिया है।आज जरूरत है कि नौजवानों को संगठित कर इस अकर्मण्य सरकार को उखाड़ फेंका जाए। जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि आज इस जनविरोधी सरकार ने युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया है।जो भी वैकेंसी निकल रही है उसका पर्चा आउट हो जा रहा है।भर्ती प्रक्रिया निरस्त हो जा रही है, जिसके कारण नौजवान ओवर ऐज हो जा रहे हैं। अब युवाओं व नौजवानों के हित के लिए एकमात्र विकल्प कांग्रेस ही है जो उन्हें रोजगार की व्यवस्था कर सकती है। हर बूथ पर नौजवानों को जोड़कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम किया जायेगा। बैठक को उत्कर्ष पाण्डेय,सत्यम् पाण्डेय, हर्षित सिंह, रोहित मिश्र, अंकुर भारती, धर्मवीर भारती, देवेन्द्र नाथ तिवारी, अभिषेक वर्मा, वाशुदेव तिवारी आदि ने संबोधित किया।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…